नरसिंहपुर में करोड़ों की अवैध शराब का कारोबार?
नरसिंहपुर इन दिनों लगातार शराब प्रेमियों की मंडी बना हुआ है, जहाँ चाहो वहां आपकी महफ़िल जम सकती है, खुलेआम पान टपरो व ढाबो में आपको आसानी से शराब उपलब्ध हो जायेगी। यहां तक कि, मां नर्मदा तट पर भी आपको आसानी से शराब उपलब्ध हो जायेगी।
बडे पैमाने पर जमकर नशे का कारोबार चल रहा है आबकारी विभाग गूँगा अंधा बहरा बना हुआ है, जागरूक नागरिकों द्वारा इन्हें समय समय पर अवैध शराब कारोबार की सूचना भी दी जाती है पर हमने कहा है ना कि आबकारी विभाग गूँगा अंधा बहरा बना हुआ है ।
और एक बडी बात नरसिंहपुर जिलें में नेताओं और अधिकारी की मिलीभगत से शासन को करोडों के राजस्व की हानि भी होती है। वही नशे में कई परिवार बर्बाद हो रहे हैं पर वो परिवार किसी बडे नेता व अधिकारी के नहीं हैं ।
यदि जल्द इस अवैध नशे के कारोबार को बंद नहीं किया गया तो हालात बद से बदतर हो जायेंगे।