नरसिहपुर ज़िले में नशामुक्ति भारत अभियान की शुरुआत
नशामुक्त भारत अभियान के तहत कार्यक्रम संपन्न

बड़े आश्चर्य की बात है कि सरकार स्वयं शराब ठेके खुलवाती है शराब बिकवाती है और जब लोग इसके आदी हो जाते हैं नशे के कारण युवा वर्ग बर्बाद हो रहे हैं तब नशामुक्ति अभियान चलवाती है, खैर नशामुक्ति अभियान तो सराहनीय प्रयास है हम सभी को इसमें समर्थन व सहयोग करना चाहिए।

भारत सरकार सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय नई दिल्ली द्वारा वर्ष 2020- 21 में नशा मुक्त अभियान के तहत नरसिंहपुर जिले को नशा मुक्त बनाने के लिए चयनित किया गया है नरसिंहपुर जिले में नशे से प्रभावित 35 ग्राम में समितियां गठित कर 31 मार्च 2021 तक नशा मुक्त भारत अभियान चलाया जाना है आज दिनांक 19/09/2020 को ग्राम पंचायत उमरिया में एस. सी. अग्रवाल अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत के नेतृत्व में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत कार्यक्रम रखा गया।
इसमें बताया गया कि पंचायत में तीन समितियां बनाई जा रही हैं कार्यकारी समिति, सलाहकार समिति और बच्चों की समिति इन समितियों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाएगा और नशे के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा