नरसिंहपुर गन्ना किसानों की पीड़ा

नरसिंहपुर- गौरतलब हो देश मे नरसिहपुर जिला सबसे अधिक गन्ना उत्पादन करने बाला जिला माना जाता है।नरसिहपुर का गन्ना व गुड़ पूरे देश मे प्रसिद्ध है। यहाँ से बड़ी में मात्रा में देश के कोने कोने में गुड़ की सप्लाई की जाती। लेकिन आपको यह जानकर अचम्भा होगा कि इस जिले का गन्ना किसान आज एक एक पैसे के लिए मोहताज है, कारण है यहाँ की शुगर मिले। जी हाँ हम आपको बता दे यहाँ के किसानों ने 2017- 18 में महाकौशल शुगरमिल बचई को गन्ना का विक्रय किया था।
नरसिंहपुर कलेक्टर से चर्चा करते हुए ।
गन्ना किसानों को बचई शुगर मिल ने कुछ भुगतान तो कर दिया था पर वर्ष 2017-18 का बहुत से किसानों का लाखों रूपये आज दिनांक तक नही मिले है। और जब किसान शुगर मिल मालिकों के पास अपना खुद का पैसा मांगने जाते हैं तो उन्हें वहाँ से खाली हाथ बापिस आना पड़ता है। इसी के विरोध में सोमवार को “नागरिक उपभोक्ता मार्गदर्शक मंच” के जिलाध्यक्ष अभय वानगात्री जी के नेतृत्व में सभी पीड़ित किसानों ने कलेक्ट्रेट पहुच कर कलेक्टर महोदय को ज्ञापन दिया है जिसमे अभय बानगात्री व पीड़ित किसानों ने कहा है कि यदि 8 दिन में यदि में उनकी समस्या का निराकरण नही होता है, तो उन्हें मजबूरन जिला प्रशासन के खिलाफ एक बड़ा जनांदोलन करना पड़ेगा जिसकी पूरी जबाबदारी शासन प्रशासन की होगी।

अब एक बात यह भी है कि विधानसभा व लोकसभा चुनाव खत्म होने के बाद जिन जनप्रतिनिधियों को जनता ने चुना है वो शुगर मिलों के खिलाफ चुप्पी क्यों साधे है, यह एक बडा सवाल जनता में चर्चा का विषय बना हुआ है ।
वही कलेक्टर महोदय ने गन्ना किसानों के भुगतान का जल्द निराकरण करने की बात कही है अब देखना है कि गन्ना किसानों का भुगतान जल्द होगा या शासन प्रशासन के खिलाफ होगा जनआंदोलन ।