शिल्पा शेट्टी के जुहू स्थित घर पर इनकम टैक्स की रेड

मुंबई, 18 दिसंबर। आज आयकर विभाग की टीम ने बाॅलीवुड की मशहूर अभिनेत्री  शिल्पा शेट्टी के मुंबई, जुहू स्थित घर पर अचानक रेड की। यह कार्रवाई उनके बैंगलोर के मशहूर होटल ‘बास्टियन गार्डन सिटी’ (Bastian Garden City) से जुड़े एक मामले में की गई है। जानकारी के अनुसार आईटी विभाग की टीमें न केवल मुंबई बल्कि बेंगलुरु में भी होटल के ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन चला रही हैं।

गौरतलब है कि बुधवार को मशहूर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के स्वामित्व वाले बेंगलुरु स्थित ‘बैस्टियन’ पब पर छापा मारा था। यह पब सेंट मार्क्स रोड पर स्थित है और शहर के सबसे महंगे पब्स में गिना जाता है। सूत्रों के मुताबिक, यह कार्रवाई टैक्स चोरी के आरोपों की जांच के तहत की गई है। इनकम टैक्स अधिकारियों ने सुबह से ही पब में निरीक्षण शुरू कर दिया।