एल आई सी लाइफ की नई पहल

एल आई सी लाइफ प्लस सुविधा केंद्र का शुभारंभ

नरसिंहपुर , भारतीय जीवन बीमा निगम के द्वारा एल आई सी पालिसी धारकों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए विगत दिवस जबलपुर मंडल के वरिष्ठ प्रबंधक श्री अशोक कुमार ठाकुर ने पुलिस पेट्रोल पंप के सामने एल आई सी लाइफ प्लस सुविधा केंद्र उदघाटन किया। सुविधा केंद्र के प्रभारी विकास अधिकारी श्री अखिलेश सोनी ने बताया केंद्र पर प्रीमियम जमा होने के साथ ही अन्य जानकारियों के साथ पॉलिसी धारकों एवं अन्य लोगों के लिए सेवाएं प्रदान की जाएगी।

कार्यक्रम में एल आई सी के शाखा प्रबंधक श्री देवब्रत साहा के अलावा अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी गण उपस्थित थे।