बडे भ्रष्टाचार की ओर संकेत कर रही है ग्राम पंचायत नकटुआ

*एसडीएम जनपद सीईओ पहुँचे, ग्राम नकटुआ*

लंबे समय से ग्राम नकटुआ में पानी की समस्या को लेकर, आये दिन सुर्खियों में हैं ये पंचायत । सरपंच पति व सचिव दोनों एक दूसरे पर जिम्मेदारी डाल कर अपना पल्ला झाड़ रहे हैं । ग्रामीणों का पानी की कमी के चलते जीना हराम हो चला है ।

खबर ये है कि पंचायत के पास लगभग 50लाख रूपये है पर जनकल्याण के लिए, सब काम बंद हैं । आखिर क्या गोलमाल है कि लाखों रूपये होते हुए भी सरपंच सचिव कोई जनहितेषी कार्य नहीं करवा पा रहे हैं । हो ना हो ये पंचायत बडे भ्रष्टाचार की ओर इशारा कर रही है । अब देखना है कि अधिकारी लापरवाह सरपंच सचिव पर क्या कार्रवाई करते हैं ।