प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति को सौंपा सामूहिक इस्तीफा
सोलहवीं लोकसभा का कार्यकाल 3 जून को समाप्त हो रहा है। 17वीं लोकसभा का गठन 3 जून से पहले किया जाना है। इससे पहले आज प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्रपति से मिलकर अपने मंत्रिमंडल का सामूहिक इस्तीफा सौंप दिया। राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री सहित मंत्रिपरिषद का इस्तीफा स्वीकार करते हुए प्रधानमंत्री से नई सरकार बनने तक पद पर बने रहने का आग्रह किया है।
नए सदन के गठन की प्रक्रिया अगले कुछ दिनों में तब शुरू होगी जब तीनों चुनाव आयुक्त राष्ट्रपति राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिलेंगे और नवनिर्वाचित सदस्यों की सूची सौपेंगे। इससे पहले केंद्रीय मंत्रिमंडल की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमें 16वीं लोकसभा भंग करने की सिफारिश की गई। एक दिन पहले आए लोकसभा चुनाव नतीजों में बीजेपी की अगुवाई वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन को जबर्दस्त जीत हासिल हुई है।