कलेक्टर कार्यालय में घुसकर जान से मारने की धमकी

शासकीय कर्मचारीयों को जान से मारने की धमकीयां मिलना अब आम बात हो गई है?

आजकल किसी को भी जान से मारने की धमकी देना आम हो गया है लोगों को कानून का कोई डर नहीं रह गया।

बात नरसिंहपुर कलेक्टर कार्यालय की है जहां कार्यरत राजेश सिंह को कार्यालय परिसर में जाकर तारा नामक व्यक्ति ने जान से मारने की धमकी दे डाली। और एससी एसटी एक्ट में फंसाने की धमकी दे डाली।

इस बात की लिखित शिकायत राजेश सिंह ने पुलिस अधीक्षक से की है और कहा है कि मुझे तारा चौधरी द्वारा कार्यालय परिसर में आकर जान से मारने की धमकी दी है और शासकीय कार्य में बाधा पहुँचाया है। यदि मुझे कुछ होता है तो उसकी जबावदारी तारा चौधरी की होगी। उचित कार्रवाई की मांग की है।