आगामी सत्र में यथावत रखे जायेंगे पालिटेकनिक अतिथि व्याख्याता
पाॅलीटेक्निक अतिथि व्याख्याता संघ के पदाधिकारियों ने 3 जून 2019 को मध्यप्रदेश सरकार के तकनीकी शिक्षा एवं प्रशिक्षण विभाग के मंत्री बाला बच्चन को उनके आवास पर पहुँचकर चर्चा कर पूर्व सत्र की भांति वर्तमान सत्र में अतिथि व्याख्याताओ को ही पुनर्नियुक्ति दी जावे और कहा कि पूर्व सत्र में अध्यापन कार्य कर रहे अतिथि व्याख्याताओ से ही नवीन सत्र 2019-20 में अध्यापन का कार्य कराया जायेंगा तथा किसी को भी बाहर ना किया जावे तथा नई चयन हेतु विज्ञापन के माध्यम से साक्षात्कार प्रक्रिया का आयोजन किया जावे।

इस अवसर पर पालिटेकनिक अतिथि व्याख्याता संघ के अध्यक्ष योगेश इदौरिया तथा अन्य पदाधिकारियों से चर्चा करते हुये मंत्री बाला बच्चन ने आश्वासन दिया है कि शासन द्वारा शीघ्र ही अपने वचन पत्र में किये गये वादों को पूरा करने का प्रयास किया जावेगा तथा पूर्व सत्र में शिक्षण कार्य कर रहे अतिथि विद्वानों को ही वर्तमान सत्र में बिना किसी साक्षात्कार प्रक्रिया के पढ़ाने का अवसर दिया जावेगा, साथ ही उन्होंने सभी पालिटेकनिक व्याख्याताओ को 30000 प्रतिमाह नियत वेतन देने का भी आश्वासन दिया है।