जितनी हो सके, उतनी मदद करें – सौरभ नाटी शर्मा
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बांटी राशन किट
जबलपुर। राम मनोहर लोहिया वार्ड के कृष्णा नगर में जरूरतमंद लोगों को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राशन की किटों का वितरण किया| विदित है कि कोरोना संक्रमण के चलते देशभर में लाकडाउन के कारण गरीब एवं मध्यमवर्गीय परिवारों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है| सभी अपने घरों में बैठे हुए हैं और बिजली बिल, बैंक की किश्तों और अन्य जरूरतों को पूरा करते हुए कमर टूट गई है|
इस कठिन समय में कांग्रेस नेता सौरभ नाटी शर्मा, राम मनोहर लोहिया वार्ड के पार्षद जितिन राज, कस्तूरबा गांधी ब्लॉक के कार्यकारी अध्यक्ष प्रहलाद पटेल, नगर महिला कांग्रेस की सचिव श्रीमती ममता ठाकुर आदि के प्रयासों से लगभग 200 परिवारों के लिए राशन वितरण किया गया।