मध्यप्रदेश में नशामुक्ति बेहद जरूरी, अपराध में मुख्य भूमिका निभा रहा नशा

युवा कांग्रेस नेता पर जानलेवा हमला


ऐसे अपराध करते हैं जैसे कानून उनके बाप की बापोती

नरसिंहपुर जिलें में अपराधी इस कदर अपराध को अंजाम दे रहे हैं मानो कानून उनके बाप की बापोती है ।

नरसिंहपुर जिलें में इस समय लगातार बलात्कार, लोगों पर जान लेवा हमले की खबरें आ रही हैं आम जन भयभीत है लोगों को अब अंधेरा होते ही घरों से निकलने में डर लगने लगा है ।

ताजी खबर यह है कि नरसिंहपुर बरगी रेल्वे गेट के पास एनएसयूआई प्रदेश सोशल मीडिया समन्वयक अंकुर बटरी पर हमलावरों ने तलवारों से हमला कर दिया, जिसकी संबंधित थाने में शिकायत भी की गई है और पुलिस जल्द से जल्द अपराधीयों को पकड़े और सजा दिलाये ऐसी उम्मीद भी की जा रही है। पर एक बडा सवाल यह उठता है कि रात को पुलिस की गश्त टीम क्या करती है ।
रात में सबसे ज्यादा नशाखोरी हो रही है फिर अपराधी नशे की हालत में अपराध को अंजाम भी दे देता है और फरार हो जाता है ।

देखा जाये तो ज्यादातर अपराधों में मुख्य भूमिका नशा होती है जिसके आग़ोश में आकर व्यक्ति अपराधी बन जाता है । कांग्रेस सरकार ने मध्यप्रदेश में नशामुक्ति का वायदा किया था पर शायद वो भूल गई है ।

मध्यप्रदेश में और सबसे पहले
नरसिंहपुर में नशामुक्ति जरूरी ।