राजस्थान विधानसभा में पत्रकारों के प्रवेश पर पाबंदी लगाने का पत्रकारों ने किया विरोध

जयपुर, 28 जून। राजस्थान विधानसभा में पत्रकार दीर्घा के अलावा अन्य जगह पर मीडिया के प्रवेश पर पाबन्दी लगाने पर पत्रकारों ने विधानसभा अध्यक्ष के कक्ष के बाहर धरना देते देते हुए प्रदर्शन किया इस संबंध में पिंक सिटी प्रेस क्लब के अध्यक्ष अभय जोशी ने बताया कि विधानसभा में प्रवेश पर मीडिया की पाबंदी लगा दी गई है जो कि सरासर गलत है । हम इसका घोर विरोध करते हैं, पत्रकार समाज का आईना होता है जोकि जनता के सामने तथ्यात्मक वस्तुओं को रखता है लेकिन विधानसभा में पत्रकारों के प्रवेश पर रोक लगाने से राजधानी जयपुर के पत्रकारों में काफी आक्रोश उत्पन्न हुआ है घटना को लेकर शुक्रवार को पत्रकारों ने पैदल मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन भी किया ।

जयपुर में सभी पत्रकार विधानसभा में प्रवेश पर रोक लगाने का विरोध करते हुए।