जनपद सीईओ के जाते ही दे दना दन

देश में इस समय कोरोना से जुड़ी खबरें मजदूरों से जुड़ी खबरें और मारपीट की खबरें ज्यादा आ रही है एक खबर मारपीट से संबंधित यह है कि ग्राम पंचायत मिढली जनपद करेली अंतर्गत।

नरसिंहपुर जिला अंतर्गत तहसील करेली-
शिवांक साहू ने बरमान चौकी में लिखित शिकायत दी है और कहा है कि, ग्राम पंचायत मिढ़ली में मनरेगा के अंतर्गत चल रहे कार्य में मजदूरों को मजदूरी ना देने के संबंध में जब वशिष्ट टाइम्स समाचार पत्र के संवाददाता शिवांक साहू ने हस्तक्षेप किया तो जीआरएस आशीष साहू एवं अन्य के द्वारा मारने की कोशिश की गई एवं मजदूरी वर्ग के व्यक्तियों का फावड़ा गेति छुड़ाकर मारने की कोशिश की गई और मीडिया को गाली गलौज दी गई जिसके अंतर्गत चौकी प्रभारी को लिखित शिकायत की गई है देखते हैं क्या कार्रवाई होती है

वही जनपद सीईओ करेली का कहना है कि शिकायत आई थी मैं वहाँ गया था मैनें दोंनो पक्षों को समझाया था जिसे आपत्ति है लिखित शिकायत करें और मेरे वहाँ से जाने के बाद झगड़ा हो गया।