मदन महल पहाड़ी से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही, दस अतिक्रमणों को हटाया

जबलपुर, 27 जून ।  माननीय उच्च न्यायालय के आदेशानुसार आज मदन महल पहाड़ी से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही पुन: प्रारंभ की गई । जिला प्रशासन और नगर निगम द्वारा संयुक्त रूप से की गई इस कार्यवाही में दस अतिक्रमणों को हटाया गया ।

cof

कलेक्टर भरत यादव, पुलिस अधीक्षक अमित सिंह एवं नगर निगम आयुक्त ने भी मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण हटाने की गई कार्यवाही का जायजा लिया । इन अधिकारियों ने अतिक्रमणकारियों को अपने अतिक्रमण स्वयं हटाने की समझाईश दी । अधिकारियों ने अतिक्रमणकारियों को उनके पुनर्वास का भरोसा भी दिलाया । एसडीएम गोरखपुर मनीषा वास्कले के अनुसार मदन महल पहाड़ी से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी ।