नरसिंहपुर कोरेंटाइन सेंटर में यह क्या चल रहा है जानकर रह जायेंगे हैरान?

नरसिंहपुर, 12 मई। एक तरफ देश में हर तरफ हाहाकार मची है लाॅकडाउन के कारण लोगों की जिंदगी बदल गई है।

एक तरफ जहाँ देश की जनता लगभग डेढ़ महीने से ज्यादा अपने ही घरों में कैद है और शासन प्रशासन के नियमों का पालन कर रही है। पर क्या शासन प्रशासन के जिम्मेदार लोग अपनी जिम्मेदारी समझ रहे हैं। शायद नही।
हम अब बात कर रहें हैं नरसिंहपुर जिलें की जहां अधिकारियों की कार्यप्रणाली अब ऐसी लग रही है कि उन्होने सब कुछ अब भगवान भरोसे छोड़ दिया है। प्रशासन का अब मनमाना रवैया देखने को मिल रहा है। एक आम आदमी यदि मास्क ना पहनें तो उस पर सभी कानूनी कार्रवाई कर देते और रसूखदारों की शराब खुल्लेआम अवैध तरीके से बिके, तो जिम्मेदार अधिकारी सिर्फ कागजी कार्रवाई में खेल-खेलते रहते हैं।
गौरतलब है कि मतलब साफ है, हमें किस पर कार्रवाई करना है किस पर नही। यह हम चेहरा देख बतायेंगे?
हम यहां नरसिंहपुर प्रशासन की कार्यप्रणाली का बड़ा खुलासा कर रहे हैं। कोरेंटाइन सेंटर में नियमों का हो रहा खुला उल्लंघन। करेली तहसील अंतर्गत एक कोरेंटाइन सेंटर में लूडो चल रहा है और कबड्डी हो रही है। सूत्रों से खबर है कि नाश्ता मिलता नहीं, खाना भी सही नहीं। अब आप ही बताइए। ऐसे ही लापरवाही चलती रहे तो क्या होगा। है कि नही नरसिंहपुर भगवान भरोसे।
अभी हाल ही में सिवनी ज़िले में एक कोरोना मरीज मिला जिसे कोरेंटाइन सेंटर में ही रखा गया था अब आप सोचिए। भगवान ना करें, नरसिंहपुर में कोई कोरोना संक्रमित मरीज मिले पर सावधानी में ही सुरक्षा है। नरसिंहपुर में कोरेंटाइन सेंटर में चल रही लापरवाही कहीं जिलेवासियो को महंगी ना पड जाये।