अशासकीय विद्यालय शिक्षक संघ के प्रांतीय संयोजक बने मनीष शर्मा
अशासकीय विद्यालय शिक्षक संगठन की कार्यकारिणी का गठन.

विगत दिवस अशासकीय विद्यालय शिक्षक संघ की प्रदेश कार्यकारिणी का गठन एक हजार से अधिक शिक्षकों की सर्वसम्मति से हुआ व पदाधिकारी नियुक्त किये गए।
जिसमे संरक्षक मण्डल मे हरजीत छाबड़ा व प्रणय रावत ( नरसिंहपुर ), श्रीमती अर्शिता पाठक ( भोपाल ), रजत भार्गव (जबलपुर ), प्रदेश अध्यक्ष – कमलेश शर्मा (नरसिंहपुर ), प्रांतीय संयोजक मनीष शर्मा (जबलपुर ), उपाध्यक्ष श्रीमति रक्षा राजपूत (नरसिंहपुर ), सचिव रोहित तिवारी (नरसिंहपुर ), सहसचिव विशाल कुमार (सिवनी ) तथा कार्यकारिणी सदस्यो मे श्रीमती आकांक्षा गुप्ता, वर्तिका शर्मा व श्री प्रफुल सक्सेना (जबलपुर ), जगदीश मिश्रा (कटनी ), पंकज सोनी (सिवनी ) की नियुक्तियां की गई.
अशासकीय विद्यालय शिक्षक संघ प्राइवेट स्कूलों मे कार्यरत शिक्षकों के हितों मे कार्य करने हेतु तत्पर है व शासकीय योजनाओं का लाभ साथी शिक्षकों को दिलाने संघर्षशील है.
संगठन द्वारा प्रदेश के सभी जिलों के अशासकीय स्कूलों के शिक्षकों का संगठन से जुड़ने हेतु आव्हान किया गया.