UP – एक ही परिवार के 5 लोगों की नृशंस हत्या, बोरों में मिले शव

मेरठ, 9 जनवरी। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर आयी है जहां एक ही परिवार के पांच लोगों की गला रेतकर हत्या कर दी गई है। इनमें पति-पत्नि और तीन बेटियां शामिल हैं, सभी पांचों शव बेड के अंदर बोरों में मिले हैं। उक्त घटना सुहैल गार्डन कालोनी लिसाड़ी गेट थानांतर्गत है। घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी, क्राइम ब्रंाच और फारेंसिक टीम सहित तमाम प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा और मामले की खोजबीन में जुट गया।
गौरतलब है कि इस नरसंहार की खबर लगते ही पूरे इलाका सहम गया है। उक्त घटना में मोईन-आसमा पति पत्नि 8 वर्षीय बच्चा अफ्सा, 4 वर्षीय अजीजा, और 1 वर्ष की बच्चाी अदीबा की सामूहिक नृशंस हत्या हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मोइन का भाई सलीम गुरूवार शाम अपनी पत्नी के साथ मोइन के घर पहुंचा तो दरवाजा बंद था। पड़ोसियों ने बताया कि बुधवार से कोई नहीं दिखा। जब हालात ठीक नजर नहीं आए तो दरवाजा तोड़ा गया दरवाजा टूटते ही दिखा कि पूरे घर का सामान बिखरा पड़ा जमीन पर पति-पत्नी की लाश पड़ी और जब बच्चियों को ढूंढा तो बेड के अंदर बच्चियों के शव बोरों में मिले।