गाजियाबाद – हवस के हैवानों का शिकार हुई एक और नाबालिग

गाजियाबाद, 30 अगस्त। उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने का नारा देने वाली पक्तियां मानो मजाक बनकर रह गईं हैं। क्योंकि हवस के हैवानों ने एक और नाबालिक को अपनी दरिंदगी का शिकार बना डाला। गाजियाबाद के रामप्रस्थ विवेक विहार कालोनी, लिंक रोड थाना क्षेत्र में एक नाबालिग से जबरन घर में घुसकर घिनौने कृत्य को अंजाम दिया। घटना की खबर मिलते ही क्षेत्रीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा जिसे काबू करने पुलिस को लाठीचार्ज करते हुए काफी मशक्कत करनी पड़ी।
ज्ञात हो कि 14 साल की लड़की के साथ रेप की खबर मिली है जिसमें पीड़ित परिवार ने पुलिस से शिकायत की, पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी इलाके में कबाड़ी का काम करते हैं। पुलिस के मुताबिक जब वारदात हुई है तब एक ही आरोपी घर में घुसा था और बच्ची के साथ रेप को अंजाम दिया। हालांकि इस पूरे मामले में पीड़िता का परिवार गैंगरेप का आरोप लगा रहा है। पीड़ित परिवार का कहना है कि रेप को अंजाम देने एक आरोपी नहीं 4 आरोपी आए थे और उन्हें उनके परिवार के छोटे बच्चे ने देखा है। इस मामले में अब गुत्थी सुलझने की बजाय और उलझती जा रही है कि क्योंकि पुलिस के मुताबिक मौके पर एक ही आरोपी था जबकि परिजनों का कहना है कि एक नहीं 4 आरोपी थे।
उक्त मामले में पीड़िता के परिजनों का कहना है कि उनकी परिवार की बेटी के साथ आरोपी ने पहले मारपीट की इसके बाद उसे नशीला पदार्थ दिया। जब बच्ची बेहोश हो गई इसके बाद आरोपी ने बाजू में बनी किचन में ले जाकर उसके साथ बलात्कार किया। बलात्कार के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। लेकिन, लड़की के चचेरे भाई ने उन्हें पहचान लिया। बच्चे का कहना है कि उसे भी आरोपियों ने धमकी दी है कि और वारदात के वक्त कहा कि उसने किसी को बताया तो उसके पिता या भाई को मार डालेंगे। रेप की वारदात के बाद आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर परिजन सड़क पर उतरे। डीसीपी निमिष पाटिल ने बताया कि एक नाबालिग के साथ रेप की वारदात सामने आई थी जिसके आरोपी कबाड़ी फैजान को तुरंत गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि पीड़ित बच्ची ने अपने बयान में बताया है कि फैजान नाम के आरोपी ने उसके साथ घर में घुसकर मारपीट की और नशील पदार्थ सुंघाकर उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया।