20 साल की लड़की को ब्लैकमेल कर, मौलवी ने 2 साल तक रेप किया
गाजियाबाद, 11 मई। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में दो साल पुराने शर्मसार कर देने वाले मामले का खुलासा हुआ। गाजियाबाद के एक मौलवी ने मस्जिद में पढ़ने वाली लड़की के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया है। रेप के दौरान आरोपी मौलवी जब्बार ने उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली। 20 साल की लड़की को ब्लैकमेल करते हुए आरोपी मौलवी उससे दो साल तक रेप करता रहा। रेप का मामला लगभग 2 साल पुराना है। इसका अश्लील वीडियो पीड़िता के गांव मे अब वायरल हुआ है।
वायरल वीडियो के बाद इस रेप के मामले की जानकारी सामने आई। पीड़िता ने अपने परिवारजनों से मौलवी द्वारा की गई हैवानियत की वारदात को बता दिया। पीड़िता के परिजनों ने मसूरी थाना क्षेत्र में आरोपी मौलवी जब्बार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले पर एसीपी नरेश कुमार ने कहा कि थाना मसूरी पर शनिवार को एक शिकायत मिली है। इसमें पीड़ित ने गढ़ी वाली मस्जिद के मौलवी जब्बार पर 20 साल की लड़की से रेप करने का आरोप लगाया है। शिकायत में लिखा है कि मौलवी ने अपनी करतूत का एक वीडियो भी बनाया था। इसके जरिए वह लड़की को ब्लेकमेल कर लगातर रेप की घटना को अंजाम दे रहा था।