राष्ट्रीय युवा दिवस -साप्ताहिक कार्यक्रम में युवा टीम ने रक्तदान शिविर का किया आयोजन
उमरिया- राष्ट्रीय युवा दिवस व युवाओं के प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानंद जयंती के साप्ताहिक कार्यक्रम के क्रम में युवा टीम उमरिया द्वारा विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला चिकित्सालय उमरिया में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और रक्तदान के महत्व को बढ़ावा देना था। इस कार्यक्रम में स्थानीय लोगों ने बड़े उत्साह के साथ हिस्सा लिया। विशेष रूप से महिलाओं की सक्रिय भागीदारी ने इस शिविर को और अधिक सफल बनाया।ब्लड बैंक अधिकारी डॉ. मुकुल तिवारी ने कहा कि हमारे ओर से दिए गए रक्त से किसी की जान बच सकती है। इसलिए हमें समय-समय पर जरूरतमंद लोगों के लिए रक्तदान करते रहना चाहिए।
रक्तवीर हिमांशु तिवारी ने जानकारी देते हुए कहा कि राष्ट्रीय युवा दिवस के साप्ताहिक कार्यक्रम में युवा टीम उमरिया द्वारा 7 जनवरी से 12 जनवरी 2025 तक विभिन्न प्रकार की गतिविधियां रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान, जल संरक्षण अभियान, नशा मुक्ति जागरूकता अभियान, महिला सशक्तिकरण अभियान, मैराथन दौड़,निशुल्क कोचिंग क्लास कार्यक्रम सम्मिलित हैं। इसी क्रम में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।उन्होंने बताया की अपातकाल स्थिति में जब भी रक्त की आवश्यकता पड़ी है युवा टीम रक्तदान करने के प्रति जागरूकता और रक्तदान शिविर का आयोजन करते आ रहा है।रक्तदान शिविर के माध्यम से उपस्थित सभी लोगों ने समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझा और इसे निभाने का संकल्प लिया। यह पहल समाज में स्वास्थ्य और सेवा का संदेश देने के लिए की गई है।स्थानीय लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने और ऐसे नेक कार्यों में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया।रक्तदान करने वाले प्रतिभागियों ने यह संदेश दिया कि रक्तदान एक महादान है, जो किसी जरूरतमंद के जीवन को बचा सकता है। इस दौरान लैब टेक्नीशियन वीरेंद्र शर्मा, रक्त वीर हिमांशु तिवारी, रक्त वीरांगना खुशी सेन,प्रेरणा तिवारी,अनुसूइया दहिया,साक्षी रैदास, वर्षा बर्मन ,खुशबू बर्मन, खुशी पाठक, दीपिका मरकाम व सभी उपस्थित रहे।