नवनिर्वाचित बीजेपी विधायक पर मारपीट का आरोप, FIR दर्ज
जयपुर, 09 दिसंबर। राजस्थान के हवामहल जिले से नवनिर्वाचित विधायक स्वामी बालमुकुंद आचार्य के खिलाफ करधनी थाने में मारपीट एवं अवैध कब्जा करने के मामले के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। बता दें कि हवामहल सीट से जीते बीजेपी विधायक बाबा बालमुकुंद जीत का सर्टिफिकेट मिलते ही एक्शन मोड पर नजर आए और चुनाव जीतते ही सबसे पहले बाबा नॉनवेज की दुकानें बंद करवाने सड़क पर उतर गए। ज्ञात हो कि जीत के बाद अभी विधायकी का शपथ ग्रहण कार्यक्रम होना बाकी है।
गौरतलब है कि पीड़ित सूरजमल रैगर ने कोर्ट से इस्तगासे के जरिए करधनी थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पीड़ित सूरजमल ने शिकायत में बताया कि स्वामी बालमुकुंद आचार्य उर्फ संजय शर्मा और पुरुषोत्तम शर्मा अन्य लोगों के साथ परिवादी के खेत पर आए थे। आरोप है कि पीड़ित सूरजमल के साथ इन सभी लोगों ने मारपीट की गई। वहीं पीड़ित कोजातिसूचक शब्द से अपमानित किया। पीड़ित की रिपोर्ट के अनुसार, करधनी थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाने के लिए गए, लेकिन पुलिस ने सुनवाई नहीं की। आरोपियों की ओर से धमकी भी दी गई कि तुम हमारा कुछ नहीं बिगाड़ सकते। आरोपियों की ओर से पीड़ित की जमीन पर कब्जा करने की धमकी दी गई।