जहरीली गैस की चपेट में आए 3 सफाई कर्मियों की मौत – सीवर चैंबर सफाई
जयपुर, 22 अक्टूबर। राजस्थान के सीकर जिले स्थित फतेहपुर शेखावाटी में मंगलवार को उस वक्त हंगामा मच गया जब सीवर चैंबर की सफाई करने एक के बाद एक तीन सफाई कर्मी टैंक के अंदर तो गए लेकिन जहरीली गैस ने उन्हें मौत की आगोश में ले लिया। प्राप्त जानकारी अनुसार टैंक में जब पहला कर्मचारी उतरा और जब वह कुछ समय के बाद बाहर नहीं आया तो दूसरा उसे ढूंढने गया और जब दूसरा कर्मी नहीं आया तो तीसरा कर्मी टैंक में उतरा इस तरह पहले को बचाने दूसरा और दूसरे को बचाने तीसरे कर्मचारी की मौत हो गई।
गौरतलब है कि तीनों सफाई कर्मियों की मौत के बाद वाल्मीकि समाज के लोग सड़क बंद कर प्रदर्शन करते हुए मांग कर रहे हैं कि मृतकों के परिवार में से किसी को नौकरी और उचित मुआवजा दिया जाए। समाज के लोगों ने नगर परिषद के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उग्र प्रदर्शन करने लगे। घटना में जान गंवाने वाले तीनों सफाई कर्मी वाल्मीकि समाज के थे और फतेहपुर के रहने वाले थे।