डाक्टर बोली, उसकी आ गई थी, मेरे हाथों से गई
परिजनों की मांग डाक्टर सरिता अग्रवाल पर हो कार्रवाई

गत दिवस ढड़ी निवासी मालती पति संदीप कौरव उम्र 30 वर्ष को डिलेवरी हेतू निजी चिकित्सालय अग्रवाल हास्पिटल नरसिंहपुर लाया गया जहा पर एक दिन भर्ती के दौरान डाक्टर सरिता अग्रवाल द्वारा ऑपरेशन कर डिलेवरी कराई गई डिलेवरी होने के महिला का स्वास्थ्य बिगड़ने लगा, ब्लीडिंग बंद नहीं हो रही थी तब डाक्टर सरिता अग्रवाल ने बच्चादानी निकालकर इलाज किया लेकिन महिला की ब्लीडिंग बंद नही हुई और पेशेन्ट को जनरल वार्ड मे शिफ्ट किया गया कुछ घण्टे बीत जाने के बाद पीडि़ता की हालत बिगड़ती नजर आई जिससे डॉ. द्वारा मंगलवार सुबह महिला को जबलपुर मेट्रो अस्पताल रिफर किया गया जहा पर दो दिन बीत जाने के बाद मृत्यु हो गई।
परिजनो द्वारा मीडिया के सामने खुलकर डाक्टर सरिता अग्रवाल पर लापरवाही के आरोप लगाये, और कहा कि इनकी लापरवाही की वजह से ही हमारे परिजन की जान गई। परिजनों ने पुलिस में शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
इस सम्बंध डाक्टर सरिता अग्रवाल ने बताया कि ऑपरेशन के दौरान मृतिका की हालत ठीक थी लेकिन कुछ घण्टो के बाद पी पी एच एवं बी पी कम होने के बाद स्थिति खराब नजर आने लगी जिससे उसे जबलपुर रिफर किया गया और जबलपुर मे ४८ घण्टे इलाज होने के बाद उसकी मृत्यु हो गई मृत्यु का कारण मै कुछ नही बता सकती। और कहा कि मरीज की आ गई थी सो मेरे हाथों से।
पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पायेगी कि मौत का कारण इलाज में लापरवाही है या नही।
फिलहाल नरसिंहपुर में यह मामला सुर्खियों में है । वही सोशल मीडिया में नरसिंहपुरवासी खुलकर डाक्टर सरिता अग्रवाल के खिलाफ लिख रहे हैं