भ्रष्टाचार के खिलाफ भूख हड़ताल

भारत देश में भ्रष्टाचार की बात अब आम हो चली है हर गली चौराहे पर लोग चर्चा तो करते हैं लेकिन भारत की जनता अपने ही गांव वार्ड नगर मोहल्ले के भ्रष्टाचार के खिलाफ खुलकर बोलने से डरते हैं भारत का नागरिक अमेरिका पाकिस्तान के खिलाफ खुलकर बोलता है लेकिन अपने ही पंचायत के भ्रष्टाचार के खिलाफ खुलकर बोलने की हिम्मत नहीं कर पाता पर लाखों में एक इंसान ऐसा होता है जो जमीनी स्तर पर खुलकर भ्रष्टाचार की लड़ाई लड़ता है.

नरसिंहपुर जिला के ग्राम निवारी के राजेश चौरसिया एक ऐसे शख्स हैं जिन्होंने अपने गांव के भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करवाने के लिए भूख हड़ताल पर बैठ गए थे इन्होंने जनपद के अधिकारियों को लिखित शिकायत दी की ग्राम निवारी में कुछ लोग जिनकी मौत हो चुकी है उनके नाम से पैसा आ रहा है जो कि एक बड़ा भ्रष्टाचार है पर इस भ्रष्टाचार की जांच ठंडे बस्ते में चली गई थी

पर राजेश चौरसिया ने हार नहीं मानी और भ्रष्टाचार के खिलाफ भूख हड़ताल पर बैठ गए अब आनन-फानन में करेली सीईओ द्वारा जांच प्रतिवेदन तैयार कर नरसिंहपुर एसडीएम को भेज दिया है अब देखना है कार्रवाई कब तक हो पाती है.

भाजपा नेता महंत प्रीतम पुरी, धनंजय शर्मा, समाजसेवी जगदीश पटेल व अन्य जागरूक लोगों ने राजेश को जूस पिलवाकर उनकी भूख हड़ताल को खत्म करवाया।

पर एक बात है कि एक अकेला व्यक्ति भी भ्रष्टाचार के खिलाफ खुलकर लड सकता है अगर उसमें साहस हो तो।