अवैध उत्खनन के चलते पत्रकार पुलिस अब आमने-सामने

संसारखेडा खदान पत्रकारों से अभद्रता का मामला- अब होगें पुलिस पत्रकार आमने सामने?

अवैध उत्खनन में जिस तरह नरसिंहपुर जिलें में पुलिस का संरक्षण स्पष्ट नजर आ रहा है वह अब बर्दाश्त करने योग्य नहीं रहा है जब खदान में पत्रकारों के साथ अभद्रता हुई और पुलिस की कोई बड़ी कार्रवाई ना करना। कहीं ना कहीं पुलिस और रेत माफियाओ की सांठ गांठ दर्शाता है।

संसारखेडा खदान गये पत्रकारों द्वारा बताया गया कि सैकड़ों डम्फर रेत अवैध तरीके से मशीनों से निकाली जा रही है और कहीं ना कहीं ऐसा माना जा रहा है कि पुलिस ये सब अवैध काम को संरक्षण दे रही है।

अगर जल्द कार्रवाई नहीं होती तो नरसिंहपुर जिलें में पत्रकार और पुलिस आमने सामने हो सकते हैं?