आबकारी विभाग के कारण ही अवैध नशे के कारोबार पर नहीं लग पा रही रोक?
आबकारी विभाग की उदासीनता से शराब माफियाओं को नहीं है कानून का डर

नरसिंहपुर ज़िले में नशामुक्ति भारत अभियान चल रहा है शासन के निर्देश पर अवैध नशे के कारोबार पर कार्यवाही भी हो रही है किंतु क्या कारण है कि अवैध नशे के कारोबार तेजी से फल फूल रहे हैं।

नरसिंहपुर पुलिस बखूबी अपना काम कर रही है नरसिहपुर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर ज़िले में गांजा, स्मैक और अवैध शराब पर ताबड़तोड़ कार्यवाही हो रही है।
नरसिंहपुर कोतवाली थाना, करेली थाना , मुगंवानी थाना, और गाडरवारा थाना अंतर्गत अवैध नशे के कारोबार पर ताबड़तोड़ कार्यवाही की गई हैं।
इस सबके बीच एक विभाग ऐसा है जहाँ पर लोगों की नजरें कम ही जाती है और वो है आबकारी विभाग?
नरसिंहपुर आबकारी विभाग को सूचना देने के बाद भी कार्यवाही नहीं होती मानो आबकारी विभाग अवैध नशे के कारोबार करने वालों को संरक्षण दे रहा हो?
अभी ताजा मामला नरसिहपुर जिले का है जहाँ जिला आबकारी अधिकारी को एक लिखित शिकायत दी गई है कि देशी शराब ठेके से अग्रेंजी शराब बेची जा रही है जिस पर तत्काल संबंधित शराब दुकान पर कार्यवाही होना चाहिए।
लेकिन चर्चा का विषय है कि आबकारी विभाग, लंबे समय से एक ही स्थान पर अवैध तरीके से नशे का कारोबार हो रहा है लेकिन उस पर कोई पाबंदी नहीं लग पाती और आबकारी विभाग की आखों पर पट्टी कैसे बंधी है। लेकिन अब नरसिहपुर के युवाओं ने नशामुक्ति आंदोलन की तैयारी कर ली है जिसके बाद शायद यह पट्टी उतर जाये और वर्षो से एक ही जगह पर होने वाले अवैध नशे के कारोबार पर रोक लग सके।