नशे के अवैध कारोबारियों पर करारा प्रहार, मुगंवानी थाना पुलिस का

पुलिस अधीक्षक श्री अजय सिंह के निर्देशन में अवैध शराब पर प्रहार अभियान के तहत कार्यवाही।

थाना मुंगवानी पुलिस द्वारा हाथ भट्टी में बनी लीटर अवैध शराब जप्त कर आरोपियों को किया गया गिरफ्तार। पुलिस अधीक्षक श्री अजय सिंह द्वारा जिले अवैध शराब के व्यापार पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाने हेतु अभियान चलाया जा रहा है एवं समस्त अनुविभागीय अधिकारी पुलिस एवं थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि अवैध रूप से शराब का व्यापार में लिप्त आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। चलाये जा रहे अभियान के तहत जिलें के विभिन्न थानो द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है।
थाना मुंगवानी क्षेत्र में अवैध शराब विक्रय करने वालों के संबंध में मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त कर एसडीओपी गोटेगांव श्री पुरुषोत्तम मरावी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मुंगवानी उप निरी.रोहित पटेल, स उ नि दिलीप सिसोदिया, वरिष्ठ आर . देवदत्त दुबे,रामचरण, राजेन्द्र यादव एवं आर,. उत्तम ,विपिन,सौरभ की टीम द्वारा पृथक-पृथक कार्यवाही करते हुये थाना क्षेत्र में ग्राम दोन ,बरहटा, में दबिश देकर अलग-अलग स्थानो से व्यक्तियो को गिरफ्तार किया गया जिनके कब्जे से *कुल 35 लीटर* हाथ भट्टी से बनी कच्ची महुआ देशी शराब जप्त कर आरोपीयो को गिरफ्तार किया जाकर आरोपिया के विरुद्ध 34 आबकारी एक्ट के तहत अलग अलग प्रकरण पंजीबद्ध किया गये है। कार्यवाही के दौरान लहान महुआ को भी बरामद कर नष्ट किया गया।
अवैध शराब के कारोबार में लिप्त आरोपी की धरपकड करने वाले थाना मुंगवानी के अधिकारी एवं कर्मचारियों को पुलिस अधीक्षक श्री अजय सिंह द्वारा नगद पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की गयी है।