जेल में बंदियों के लिए जेलवाणी का शुभारंभ

केंद्रीय जेल नरसिंहपुर में बंदियों को मानसिक तनाव से दूर रखने तथा गीत संगीत/ प्रेरणा प्रसंग के माध्यम से आत्मोत्थान हेतु सामाजिक विषयों पर भी जागरूक करने के लिए जेलवाणी इन हाउस रेडियो का विस्तार किया गया.

साक्षात्कार से सात बंदी रेडियो जाकी के रुप में प्रति दिन के लिए चयनित व प्रशिक्षित किये गए. कक्ष का उद्घाटन कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री वेदप्रकाश जी ने किया अपना पसंदीदा गीत ‘ दिल आज शायर है… ” के साथ सार्थक संदेश दिया. एडीएम मनोज ठाकुर जी ने भी बधाई देते हुए ” किसी की मुस्कुराहटों पे हो निसार गीत सुनाया.

इस अवसर पर जेल अधीक्षक शेफाली तिवारी जी उपस्थित रहीं।