चीन के प्रधानमंत्री का पुतला दहन, भारत के शहीद 20 वीर जवानो को दी श्रद्धांजलि
(रूपाली समैया) जबलपुर, 20 जून। अहिंसा चौक मित्र मंडल द्वारा अहिंसा चौक विजय नगर मे मंडल के सदस्यो द्वारा चीन के प्रधानमंत्री शी जिनपिंग का पुतला दहन करते हुए रोष जताया है, सदस्यो मे जबरदस्त आक्रोश देखने को मिला। पुतला दहन के बाद चीन के आक्रमण से शहीद हुए भारत माता के जांबाज सभी 20 वीर जवानो को श्रद्धांजलि दी गई। इस मौक पर मध्यप्रदेश शासन के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री शरद जैन भी उपस्थित थे। पुतला दहन और श्रद्धांजलि के इस कार्यक्रम मे उपस्थित रणजीत ठाकुर, अमर पटेल , दिनेश केवट, मनीष गुजराती, समर्थ तिवारी, रूपलाल पटेल , पिंटू पटेल, योगेश बिलैया , संदीप व्यास, राजेश तिवारी, नरेश चांदवानी राहुल बेन ,रिषभ , राजकुमार केवट , विजय उपाध्याय , शानु, संजय तिबुडे पुष्पराज पांडे कन्हैया बलेचा आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।