कोलंबो सुरक्षा कॉन्क्लेव की छठी एनएसए-स्तरीय बैठक में समुद्री सुरक्षा और कट्टरपंथ का मुकाबला करने पर चर्चा

नई दिल्ली, 07 दिसंबर। कोलंबो सुरक्षा कॉन्क्लेव की छठी एनएसए स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। इससे पहले पांचवी बैठक 9 मई को मालदीव में आयोजित की गई थी। मॉरीशस में आयोजित इस बैठक में भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल सहित पूर्वी, अफ्रीकी देश सेशेल्स और बांग्लादेश भी यहां पर्यवेक्षक के रूप में शामिल हुए। इसके अलावा श्रीलंका एवं मालदीव ने भी आयोजित कॉन्क्लेव ने भाग लिया।
कार्यक्रम में भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल ने कहा कि सुरक्षा चुनौतियों का समाधान करने के लिए समुद्री पड़ोसी देशों के बीच सहयोग को अधिक मजबूत करना होगा। फर्स्ट रिस्पॉन्डर के तौर पर भारत को स्थापित करना होगा। साल 2020 में 28 नवंबर को कोलंबो में हुई त्रिपक्षीय बैठक की चौथी एनएसए-स्तरीय की बैठक में भारत, श्रीलंका, और मालदीव समूह के दायरे और सदस्यता का विस्तार करने के साथ-साथ इसका नाम बदलकर कोलंबो सुरक्षा कॉन्क्लेव करने पर सहमत हुए थे। कोलंबो में ही सम्मेलन की सभी गतिविधियों पर नजर रखने, एनएसए लेवल पर लिए गए सभी फैंसलों की निगरानी करने के लिए एक सचिवालय भी स्थापित किया गया है।