दुनिया में कई AI मॉडल्स हैं जो इंसानों की तरह काम कर रही हैं और हर महीने लाखों रुपए कमा रही हैं
एक समय था जब लोगों को पैसे कमाने के लिए काफी ज्यादा मेहनत करते थे, लेकिन अब यह पूरी तरीके से बदल चुका है। आज के समय सोशल मीडिया भी पैसा कमाने का एक बेहतरीन जरिया बन चुका है। इसी कारण दुनिया अब दुनिया ऑफलाइन से ऑनलाइन शिफ्ट हो गई है। दुनियाभर में कई मॉडल्स, ऐसे हैं जो अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके करोड़ों की कमाई कर लेते हैं। लेकिन ये दुनिया बाहर से जितनी सुंदर है उतना ही इसमें झोल भरा पड़ा है। हाल के दिनों में एक ऐसी ही मॉडल का किस्सा सामने आया है। जो सोशल मीडिया से अपनी कमाई के लिए सारी दुनिया में जानी जाती है।
हम बात कर रहे हैं बार्सिलोना की मॉडल ऐटना के बारे में जो हाल-फिलहाल में चर्चा आई है। ये मॉडल अपनी ऐड की कमाई के कारण चर्चा में आई थी क्योंकि इस मॉडल को कई कंपनियां इंसान समझकर लाखों के कॉन्ट्रैक्ट दे रही थी। बस इनका काम था कि उस ब्रांड के कपड़े या शूज पहनकर अपनी तस्वीर इंस्टाग्राम पर डालनी है क्योंकि उसे एक लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते थे। अपने इस फॉलोवर्स के बेस पर ऐटना ने महीने में दस लाख से ज्यादा की कमाई।