टाइम पर्सन ऑफ द ईयर 2023 टेलर स्विफ्ट की प्रॉपर्टी 9 हजार करोड़ रुपये से भी ज्यादा
दुनियाभर में टेलर स्विफ्ट ने अपना नाम कमाया है और उन्हें एक इंटरनेशनल आइकन के तौर पर देखा जाता है. टेलर स्विफ्ट ने अपने करियर में कई सारे गाने गाए हैं और कई गानों की तो लिरिक्स भी लिखी हैं। इसमें
कोई दोराय नहीं है कि वे म्यूजिक वर्ल्ड की बड़ी पर्सनालिटी हैं। युवाओं की प्लेलिस्ट में उनके गाने शामिल रहते हैं। अब उन्हें साल 2023 में एक खास सम्मान मिला है। उन्हें टाइम पर्सन ऑफ द ईयर 2023 घोषित किया गया है।
टेलर स्विफ्ट का अंदाज ही अलग है। वे एक मल्टीटैलेंटेड पर्सनालिटी हैं और सिंगिंग के अलावा एक्टिंग में भी हाथ आजमा चुकी हैं। सिंगर को उनके करियर में कई सारे अवॉर्ड्स भी मिले हैं। अब उन्हें साल 2023 में खास तमगा मिला है। इस बात से वे काफी खुश भी हैं और उन्होंने इसपर रिएक्ट भी किया है। सिंगर ने अवॉर्ड मिलने के बाद एक इंटरव्यू में कहा- मैं पहली बार अपने जीवन में इतना प्राउड और खुश महसूस कर रही हूं।