भाजपा प्रत्याशी अरविंद पटेरिया पर हत्या का माममा दर्ज
छतरपुर, 17 नवंबर। लोकतंत्र के महायज्ञ में आज सुबह से ईवीएम नामक वेदी में आहूतियांे का सिलसिला शुरू हुआ ही था कि बलतंत्र ने अपना दुष्प्रभाव दिखाना शुरू कर दिया। जिसके परिणामस्वरूप मध्यप्रदेश के छतरपुर राजनगर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी कुंवर विक्रम सिंह के समर्थक की वाहन से कुचलकर मौत की खबर सामने आयी। उक्त मामले में पुलिस ने भाजपा प्रत्याशी अरविंद पटेरिया सहित 20 अन्य के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर लिया है।राजनगर में बीजेपी प्रत्याशी सहित 20 पर हत्या सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज।
छतरपुर में राजनगर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी अरविंद पटेरिया एवं कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम सिंह नाती राजा के बीच हुई झड़प में एक व्यक्ति सलमान खान की मौत के मामले में थाना खजुराहो में नाती राजा द्वारा दर्ज शिकायत के आधार पर 20 लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है दर्ज FIR में भाजपा प्रत्याशी अरविंद पटेरिया सहित 20 लोगों के नाम शामिल हैं।
राजनगर प्रत्याशी विक्रम सिंह नाती राजा द्वारा दर्ज FIR दर्ज़ कराई गई है।
प्राप्त एफआईआर अनुसार विक्रम सिंह ऊर्फ नाती राजा द्वारा प्राप्त आवेदन एवं पुलिस चौकी जिला छतरपुर से मृतक सलमान खान पिता हारून खान उम्र 40 वर्ष निवासी मंजूर नगर की मृत्यु की सूचना प्राप्त हुई जिसके आधार पर प्रथम दृष्टि या अपराध धारा 302, 307, 147, 149, 294, 506 ताजी राते हिंद का घटित पाए जाने पर विवेचना में लिया गया आवेदन पत्र में लेख किया गया है कि भाजपा प्रत्याशी अरविंद पटेरिया द्वारा अपने वाहन क्रमांक एमपी 16 सी 0009 तथा उनके समर्थकों द्वारा अन्य वाहनों से सलमान खान पिता हारून खान को जानबूझकर गाड़ी चलाकर हत्या की गई।