बिहार : छठ पूजा पर शिक्षकों और पुलिस कर्मियों को छुटृी नहीं
पटना, 18 नवंबर। बिहार में इस बार छठ पूजा को लेकर खबरों का माहौल गर्म क्योंकि इस बार सरकारी शिक्षकों को छठ पर मिलने वाली छुटृी नहीं दी गई है। और तो और इस बार छठ व्रती पुलिस कर्मियों को भी छुटृी नहीं दी गई है। पुलिस कर्मियों की छुटृी के मामले में बिहार पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष मृत्युंजन कुमार सिंह ने कहा है कि मुख्यालय द्वारा निकाले गए ओदश में भी कहा गया है कि विशेष परिस्थिति में छुटृी दी जा सकती है। लेकिन जिले के एसपी कुछ भी सुनने को तैयार नहीं जिससे पुलिस कर्मियों में आक्रोश व्याप्त है।
गौरतलब है कि बिहार पुलिस के एडीजी जीएस गंगवार ने कहा त्योहार के मौके पर पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति और लोगों की सहूलियत दोनों का ख्याल रखा जाता है। इससे पहले बिहार सरकार के शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने BPSC शिक्षकों की ज्वाइनिंग को लेकर शिक्षा विभाग के सभी कर्मियों (शिक्षक समेत) और अधिकारियों की छुट्टी रद्द कर दी है। जिसके बाद बीजेपी ने इसे सनातन का विरोध बताया और पूछा कि नीतीश तेजस्वी को सनातन से इतनी परेशानी क्यों है।
