राहुल गांधी बोले हिंदु हिंसक – पीएम मोदी बोले यह गलत

नई दिल्ली, 1 जुलाई। आज लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा की शुरूआत होते ही नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के कथन जिसमें उन्होंने हिंदुओं को हिंसक बताया पर सदन में जोरदार हंगामा मचा। राहुल गांधी के इस कथन को सुनकर पीएम मोदी ने तुरंत जवाब देते हुए कहा कि यह गलत है। गृह मंत्री अमित शाह ने भी राहुल गांधी को हिंसा की बात करने पर पूरे देश से माफी मांगने की बात कही।
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सदन में बीजेपी पर हमलावर होते हुए कहा कि भाजपा सरकार जनता में डर और नफरत फैला रही है। राहुल गांधी ने सदन में कहा अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के दौरान जिन लोगों के घर तोड़े गए उनमंे से कई लोगों को आज तक मुआवजा नहीं दिया गया। जिस पर लोकसभा चुनाव परिणामों की ओर इशारा करते हुए राहुल बोले अयोध्या की जनता ने सही किया। इसके पश्चात राहुल गांधी ने भगवान शिव, गुरूनानक जी, भगवान महावीर, की अभय मुद्रा वाले चित्रों का वर्णन करते हुए कहा कि यह दृश्य अहिंसा के परिचायक हैं। भगवान शिव की फोटो सदन में बार-बार दिखाने पर लोकसभा अयध्यक्ष ओम बिरला ने उन्हें सदन के नियमों का हवाला देते हुए ऐसा करने से मना किया।
राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी पर डराने का आरोप लगाते हुए सरकार के अहम फैसलों जैसे अग्निवीर योजना पर भी सवाल खड़े किए जिस पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष सदन को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं इन्हें तथ्यों के आधार पर बात रखनी चाहिए।