CBI रिमांड के खिलाफ अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली हाईकोर्ट में लगाई याचिका

नई दिल्ली, 1 जुलाई। शराब नीति मामले में तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राउज एवेन्यू कोर्ट के उस फैसले को दिल्ली हाईकोर्ट में चुनौती दी जिसमें उन्हंे तीन दिन कि सीबीआई रिमांड में भेजा गया था। अरविंद केजरीवाल द्वारा लगाई याचिका पर कल 2 जुलाई को दिल्ली उच्च न्यायालय सुनवाई करेगा।
गौरतलब है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ओर से यह याचिका सोमवार 1 जुलाई को दायर की गई और इसे न्यायमूर्ति नीना बंसल कृष्णा के समक्ष सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया गया है। आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक ने निचली अदालत के उस आदेश को भी चुनौती दी जिसके तहत उन्हें तीन दिन की सीबीआई हिरासत में भेजा गया था। दिल्ली की अधीनस्थ अदालत ने 26 जून को सीएम अरविंद केजरीवाल को सीबीआई की तीन दिन की हिरासत में भेजने का आदेश दिया था। वहीं, इस अवधि के खत्म होने के बाद फिर से केजरीवाल को 29 जून से 12 जुलाई तक सीबीआई की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।