वरलक्ष्मी ने पीएम मोदी को दिया शादी का न्यौता
नई दिल्ली,
29 जून। साउथ की फिल्म हनु-मैन में एक्टर तेजा सज्जा की बहन का किरदार निभाने वाली एक्टे्रेस वरलक्ष्मी सरथकुमार शादी के बंधन में बंधने जा रहीं हैं। वरलक्ष्मी ने आज अपने मंगेतर निकोलस सचदेवा, पिता सरथकुमार रामनाथन के साथ दिल्ली में देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिलकर उन्हें अपने विवाह कार्यक्रम में शामिल होने आमंत्रण अनुरोध किया।
गौरतलब है कि वरलक्ष्मी इससे पहले रजनीकांत, कमल हासन, सामंथा रूथ प्रभु, अनुपम खेर जैसी बड़ी हस्तियांे को 2 जुलाई को थाईलैंड में होने वाले शादी समारोह में शामिल होने का न्यौता दे चुकीं हैं। वरलक्ष्मी के पिता सरथकुमार रामनाथन अभिनेता के साथ ही राजनेता भी हैं। तमिल सिनेमा से अपने करियर की शुरूआत करने वाले सरथकुमार पूर्व में बाॅडी बिल्डर की ख्याती प्राप्त कर चुके हैं तथा वर्तमान में दक्षिण भारतीय फिल्म कलाकार एसोसिएशन के अध्यक्ष भी हैं।
बहरहाल सोशल मीडिया में वरलक्ष्मी सरथकुमार की पीएम मोदी से मुलाकात की तस्वीरों को लेकर काफी हलचल मची हुई है। सोशल मीडिया में यह तस्वीरें तेजी से वायरल होती नजर आ रहीं हैं।