केरल- पलक्कड़ में PM मोदी ने जनसभा को संबोधित किया
केरल, 15 अप्रैल। केरल के पलक्कड़ में प्रधानमंत्री मोदी ने चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस, LDF और UDF पर जमकर निशाना साधा। केरला के लोगों को LDF और UDF दोनों से सतर्क रहना है. कांग्रेस लेफ्ट को केरला में गाली देती है और दिल्ली में बैठकर चुनावी रणनीति बनाती है। केरल में जनता के पैसे की लूट मची हुई है। यहां आज भी राजनैतिक हत्या करवाई जाती है। सम्प्रदायिक हिंसा करने वालों को सरकार का सरक्षण मिलता है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि केरल के लोगों ने बीते 10 सालों में देखा है कि कैसे NDA सरकार ने दुनिया भर में भारत की साख बढ़ाई है। कांग्रेस सरकार ने भारत की छवि कमजोर देश की बना दी थी। भाजपा सरकार ने भारत को एक मजबूत देश बनाया है। आज जब कोई भारतीय विदेश जाता है तो उसे सम्मान से देखा जाता है। आज का भारत युद्ध में फंसे अपने नागरिकों को रेस्क्यू करने की ताकत रखता है। आज का भारत कोरोना जैसी महामारी में दूसरे देशों की ओर नहीं देखता। हम स्वदेशी वैक्सीन बनाते हैं।
पीएम मोदी ने कहा कि बीजेपी का संकल्प पत्र देश का संकल्प पत्र है। हमारा संकल्प पत्र मोदी की गारंटी का प्रतीक है। जनता के लिए योजनाएं मोदी की गारंटी है। अगले पांच साल में केरल के हेरिटेज को ग्लोबल बनाने का काम करेंगे। जैसे पश्चिम भारत में बुलेट ट्रेन का काम चल रहा है, वैसे ही दक्षिण भारत में बुलेट का काम किया जाएगा। बहुत जल्दी ही सर्वे का काम शुरू किया जाएगा। ये चुनाव देश में फैसले लेने के लिए है। ये चुनाव आपके उज्जवल भविष्य के लिए है।