पीएम मोदी ने पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री को दी बधाई, शपथ लेते ही शहबाज शरीफ ने उगला जहर

05 मार्च।  मैं शहबाज शरीफ को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेने पर बधाई देता हूं। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर कहा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शहबाज शरीफ को पाकिस्तान का प्रधानमंत्री बनने पर बधाई दी है। शहबाज शरीफ ने अप्रैल 2022 से अगस्त 2023 तक गठबंधन सरकार के प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया था। शहबाज ने दूसरी बार पाकिस्तान की बागडोर संभाली है।
दूसरी बार प्रधानमंत्री बनते ही शहबाज ने भारत के खिलाफ जहर उगलना शुरू कर दिया। नेशनल असेंबली में अपने संबोधन में उन्होंने कश्मीर का राग अलापा। उन्होंने कहा कि कश्मीर को आजाद कराने की जरूरत है। पीएमएलएन अध्यक्ष ने कहा कि कश्मीर में बेगुनाह कश्मीरियों का खून बहाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कश्मीर की वादी उनके खून से सुर्ख हो चुकी है, लेकिन पूरी दुनिया खामोश है। शहबाज ने कहा कि हम समानता के आधार पर पड़ोसियों के साथ संबंध बनाए रखेंगे। गौरतलब है कि पाकिस्तान की आधी आबादी गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रही है और शहबाज शरीफ कश्मीर का राग अलाप रहे हैं।