फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों जयपुर के हवामहल में बैठकर PM मोदी संग लेंगे चाय की चुस्की
जयपुर, 24 जनवरी। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों इस बार 26 जनवरी के गणतंत्र दिवस समारोह में शिरकत करने भारत आ रहे हैं। मैका्रें कल गुरूवार को दोपहर लगभग 2ः30 बजे जयपुर एयरपोर्ट पहुंच जाएंगे। मैका्रें राजस्थान की ऐतिहासिक विरासत आमेर किला देखने को लुत्फ उठाएंगे। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों के साथ प्रधानमंत्री मोदी जयपुर के रोड शो में शामिल रहेंगे।
गौरतलब है कि राजस्थान की ऐतिहासिक विरासतों में शामिल सिटी पैलेस और पूर्व राजघराने के महल देखने के पश्चात मैक्रों पीएम मोदी के साथ सुभाष चौक पहुंचकर सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। इसके बाद हवामहल के सामने फोटो शूट के साथ ही हवामहल के अंदर बनी दुकान पर चाय का आनंद लेंगे। पीएम मोदी का जयपुर में एक महीने के भीतर यह दूसरा दौरा होगा। पीएम मोदी इससे पहले डीजी-आईजी कांफ्रेंस में भी वे शामिल हुए थे। प्रशासनिक अमला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन के स्वागत की तैयारियों में जुट गया है। रोड शो को लेकर भी तैयारियां की जा रही हैं।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मेहमानों की अगवानी के लिएबैठकें ले रहे हैं। एयरपोर्ट से लेकर आमेर महल तक मुख्य सड़क पर सफाई, फुलवारी के साथ लाइटें लगाई गई हैं। सांगानेरी गेट से सुभाष चौक तक मुख्य बाजार की दुकानों की सफाई और पुताई का काम चल रहा हैं। वहीं, हवामहल के सामने दीवारों पर विशेष रंग और पेंटिंग की जा रही हैं। आमेर महल और सिटी पैलेस में मोदी को दिखाने के लिए हाथियों को भी सजा कर तैयार रखा जाएगा। आमेर महल को पूरी तरह से सजाया गया है। 25 जनवरी को मोदी-मैक्रों के दौरे के कारण आमेर महल और सिटी पैलेस पर्यटकों के लिए पूरी तरह से बंद रहेगा।