राम मंदिर पर राहुल बोले यह प्रधानमंत्री और आरएसएस का कार्यक्रम
नई दिल्ली, 16 जनवरी। नागालैंड के कोहिमा में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने 22 जनवरी को अयोध्या में होने जा रहे प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को पूरी तरह राजनैतिक बताया। उन्होंने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और आरएसएस का आयोजन है।
राहुल गांधी ने कहा कि राम के नाम पर इस आयोजन को बीजेपी और आरएसएस ने पूरी तरह चुनावी रंग में रंग दिया गया है। राहुल गांधी ने वक्तव्य में कहा मैं हिंदू धर्म का सम्मान करता हूं, मैं धर्म का फायदा नहीं उठाता हूं, इसके साथ ही हिंदू संस्कृति के कई बड़े महंतों ने भी वहां जाने से मना कर दिया है। इन हालातों में हमारा वहां जाना मुश्किल है।