नवागत पुलिस उप महानिरीक्षक ने संभाला पदभार

जबलपुर, 12 जनवरी। नवागत पुलिस उप महानिरीक्षक जबलपुर रेंज, तुषार कांत विद्यार्थी ने आज पदभार संभाला। मीडिया से मुखातिब होते हुए श्री तुषार कांत ने बताया कि क्रिमिनल एक्टीविटी हों या यातायात व्यवस्था हर ओर लगाम कसी जाएगी।
उन्होंने आस्था योजना जो पुलिस प्रशासन द्वारा ऐसे बुजुर्गों के लिए चलायी जा रही है जिनके बच्चे उनके साथ नहीं रहते पर चर्चा करते हुए बताया कि इस योजना को और बेहतर ढंग से संचालित किया जाएगा। ताकि ऐसे बुजुर्ग किसी भी प्रकार की जालशाजी का शिकार होने से बच सकें।