जयपुर में नाबालिग लड़की से हैवानियत, किया गैंगरेप

जयपुर, 5 जनवरी। राजधानी जयपुर में एक नाबालिग लड़की से गैंगरेप का मामला सामने आया है। पड़ोसी चाचा-भतीजे ने काम के बहाने घर बुलाकर नाबालिग को नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाई। बेहोशी की हालत में दोनों आरोपियों ने उसके साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान आरोपियों ने मोबाइल में उसका अश्लील वीडियो बना लिया।
पीड़िता के होश आने पर विरोध करने पर आरोपियों ने उसका अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी। आरोपियों के चुंगल से छुटकर घर लौटने पर नाबालिग पीड़िता ने सुसाइड का प्रयास किया। पीड़िता की मां ने आरोपियों के खिलाफ भट्टाबस्ती थाने में गैंगरेप का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने बताया- भट्टाबस्ती थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। महिला ने शिकायत में बताया किपिछले 4 साल से आरोपी पड़ोसी से उनकी नाबालिग बेटी से बातचीत थी। आरोप है कि 1 नवंबर 2023 को आरोपी पड़ोसी ने नाबालिग बेटी को कॉल कर बहन को काम होने के बहाने घर बुलाया। शाम करीब 7 बजे नाबालिग बेटी के घर जाने पर पड़ोसी युवक घर पर मिला। बहन के बारे में पूछने पर कोई काम से बाहर जाने कहकर कुछ देर बैठने की कहा। कुछ देर में ही आरोपी पड़ोसी का भतीजा खाने-पीने का सामान और कोल्ड ड्रिंक लेकर घर आया।