इंदिरा रसोई का नाम बदलकर रखा श्री अन्नपूर्णा योजना
जयपुर, 5 जनवरी। राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा ने इंदिरा रसोई के नाम से संचालित योजना का नाम बदलकर श्री अन्नपूर्णा योजना रख दिया है। वैसे यह कोई नई बात नहीं है कि सरकार बदलने के बाद योजनाओं के नाम बदलने हों या प्रमुख मार्गों के साथ मलाईदार पदों पर अपने चहेतों की नियुक्ति करने का मामला, यह परंपरा तो वर्षों से चली आ रही है। ज्ञात हो कि पहले इस योजना का नाम श्री अन्नपूर्णा ही था लेकिन गहलोत सरकार ने सत्ता में आते ही इस योजना का नाम बदल दिया वैसे ही जब सत्ता बीजेपी के हाथ आयी तो सीएम भजनलाल ने फिर योजना का नाम बदलीकरण कर दिया।
गौरतलब है कि इस योजना के तहत हर दिन 2.45 लाख लोगों को आठ रुपये में भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। यह योजना 550 से अधिक संस्थानों और गैर सरकारी संगठनों के माध्यम से संचालित की जा रही है। सरकार की ओर से रसोई संचालकों को प्रति थाली 17 रुपये का अनुदान दिया जा रहा है। सुबह 8.30 से 3 बजे तक और शाम 5 से 9 बजे तक रसोई के माध्यम से भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है।