टनल से निकाले गए मजदूरों को दिए एक लाख रूपए एवं 20 दिनों का अवकाश
उत्तराखंड, 29 नवंबर। उत्तकाशी में सिल्क्यारा टनल में 17 दिनों तक फंसे 41 मजदूरों को आखिरकर पुरजोर प्रयासों के बाद बाहर निकाल लिया गया। सभी 41 मजदूरों को सीएम पुष्कर धामी ने उनसे मिलकर एक-एक लाख रूपए के चेक प्रदान किए एवं सभी के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर करने हेतु 20 दिनों की छुट्टी की घोषणा भी की।
गौरतलब है कि सुरंग में फंसे मजदूरों की जिंदगी और मौत के बीच 70 मीटर की दीवार थी, दरअसल सिलक्यारा टनल के 200 मीटर अंदर सुरंग धंसी थी, यह हिस्सा कच्चा था, 12 नवंबर को जब मजदूर फंसे तब सुरंग का 60 मीटर हिस्सा गिरा था। राहत टीम एक्टिव हुई और मलबा हटाने का काम शुरू किया तो 10 मीटर सुरंग और धंस गई। ऐसे राहत टीम और मजदूरों के बीच कुल दूरी 70 मीटर हो गई थी. राहत टीम पहले तो समझ ही नहीं पा रही थी कि क्या किया जाए, फिर पाइप से मजदूरों को निकालने की तैयारी हुई, लेकिन चुनौती यही थी कि आखिर मजदूरों तक पहुंचा कैसे जाए।
13 नवंबर को मजदूरों को सबसे पहले उम्मीद की किरण दिखी जब राहत टीम ने सबसे पहले वॉकी-टॉकी से संपर्क स्थापित किया। सभी मजदूरों के स्वस्थ होने की जानकारी पर एक पाइप से उन्हें खाने-पीने की चीजें और ऑक्सीजन सप्लाई की गई। इसके बाद ऑगर मशीन से रास्ता बनाने की कोशिशें शुरू कर दी गईं, दिल्ली से वायुसेना के विमान से ऑगर मशीन मंगाई गई जो दिन रात काम करने लगी। 17 नवंबर तक 24 मीटर ड्रिलिंग हो गई थी, लेकिन तभी मशीन खराब हो गई, राहत कार्य रुक गया। दूसरी मशीन मंगाई गई और काम फिर शुरू किया गया