शर्मनाक : नर्सरी क्लास की बच्चियों के साथ स्कूल वैन ड्राइवर ने किया रेप
बेगुसराय, 29 नवंबर। बिहार की औद्योगिक राजधानी माने जाने वाले बेगुसराय जिला जो गंगा नदी के उत्तरी किनारे पर स्थित है से आज बेहद ही शर्मशार कर देने वाली खबर मिली है कि यहां स्कूल वैन के ड्राइवर ने नर्सरी क्लास की दो बच्चियों के साथ रेप किया इस दुष्कर्म का वीडियो बनाया और उन्हें घर छोड़कर भाग निकले।
गौरतलब है कि अभिभावकों की नजर जैसे ही खून से सनी बच्चियों पर पड़ी वे उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे जहां उन्हें इस दुष्कर्म की पूर्ण जानकारी मिली। वहीं वैन चालक ने भागने की कोशिश तो कि लेकिन गुस्साए गांव वाले ने तत्परता दिखाते हुए उसे समय से धरदबोचा और जमकर पीटा भी। उक्त घटना की खबर जैसे-जैसे गांव वालों को मिली गांव में सनसनी का माहौल व्याप्त हो गया।
घटना के बारे में सदर डीएसपी अमित कुमार ने बताया कि वीरपुर थाना क्षेत्र के दो बच्चियों के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है। मामला संज्ञान में आते ही वीरपुर थाना प्रभारी के द्वारा तत्काल कारवाई करते हुए दुष्कर्म के आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है। अमित कुमार ने बताया कि ड्राइवर रखने में स्कूल प्रशासन से चूक हुई है। उसका बैकग्राउंड और वेरिफिकेशन नहीं कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।