आशिक ने लड़की के पूरे परिवार को गोलियों से छलनी किया
पटना, 20 नवंबर। एकतरफा मोहब्बत में फंसे आशिक ने एक ही परिवार के 6 लोगों को किया लहुलुहान, जिसमें 2 को मौके पर उतारा मौत के घाट। घटना बिहार के लखीसराय जिले की है जहां आशीष चौधरी नाम के सिरफिरे आशिक जो अपने घर के सामने रह रही लड़की से प्यार करता था और शादी करना चाहता था। लेकिन लड़की के परिवार वाले इसके खिलाफ थे। गुस्से में अपना आपा खोया और पूरे परिवार को गोलियों से छलनी कर डाला।
गौरतलब है कि आशीष को जब यह पता चला कि लड़की के घर वाले यह शादी नहीं करवाना चाहते तब इस आशिक ने छठ घाट से लौट रहे लड़की के परिवार 6 लोगों पर गोलियों की बौछार कर दी, जिसमें दो ने मौके पर ही दम तोड़ दिया इसमें दो सगे भाई शामिल हैैं। अन्य में तीन गंभीर रूप से घायल हैं जिन्हें पटना रेफर किया गया है। घटना कबैया थाना अंतर्गत क्षेत्र की है उक्त घटनाक्रम के बाद मौके पर भारी संख्या में पुलिसबल तैनात किया गया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार आशीष चौधरी ने सोमवार सुबह छठ घाट से अर्द्ध देकर वापस लौट रहे लड़की के परिवार वालों को जान से मारने की मंशा से अंधाधुंध गोलिया चला दी जिसमें परिवार के सभी 6 सदस्य बुरी तरह घायल हो गए। मौके पर दो सगे भाई राजनंदन झा एवं चंदन कुमार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। लड़की सहित अन्य तीन को गंभीर हालत में पटना पीएमसीएच रेफर किया गया है।