2023 मिस यूनिवर्स का ताज पलासियोस के सिर सजा
मिस यूनिवर्स 2023 का खिताब अपने नाम करने वाली निकारगुआ की शेन्निस पलासियोस ने यह ताज अपने सिर सजाते हुए 90 देशों से आयीं हसीनाओं के सपनों को चूर-चूर कर दिया। अल सेल्वाडोर मेें आयोजित इस खास प्रतियोगिता में विनर के नाम की घोषणा की गई वाकई इतना बड़ा खिताब अपने नाम करना कोई छोटी बात नहीं।
शेन्निस पलासियोस ने कहा कि वह मैरी वॉटसन ब्रैड को चूंनेगीं। क्योंकि उन्होंने गेप को खोला और कई महिलाओं को मौका दिया। वह चाहती हैं कि यह अंतर खुले ताकि अधिक महिलाएं अपने पसंदीदा क्षेत्र में काम कर सकें क्योंकि ऐसा कोई क्षेत्र नहीं है जहां महिलाएं काम नहीं कर सकतीं। मिस यूनिवर्स 2023 के आखिरी राउंड में टॉप 3 कंटेस्टेंट्स से एक ही सवाल पूछा गया था। सवाल था कि “यदि आप किसी अन्य महिला के स्थान पर एक वर्ष तक रह सकते हैं, तो आप किसे चुनेंगे और क्यों?” मिस थाईलैंड ने अपने जवाब में मलाला यूसुफजई का नाम लिया। वहीं मिस ऑस्ट्रेलिया ने उनकी मां को चुना। अंत में मिस निकारागुआ के जवाब ने सभी को हैरान किया।