लाॅकडाउन के नियमों का खुला उल्लंघन करने वाले पर कार्रवाई कब

गोटेगाव-
*शासन प्रशासन के आदेश का खुला उल्लंघन, कर रहा ये डाक्टर*


देश में इस समय लाकडाऊन के चलते चार लोग भी एक साथ नहीं बैठ सकते, बिना मास्क लगाकर कोई अपने घर से निकल नहीं सकता । अगर कोई आम आदमी बिना मास्क लगाकर निकल गया तो समझो उसकी खैर नहीं। पर नियमों की अनदेखी की सजा हमारे नरसिंहपुर में केवल आम नागरिकों को ही मिलती है पहुँच वाले राजनीतिक रसूखदारों पर कार्रवाई ना के बराबर है।

ऐसा ही एक मामला नरसिंहपुर जिलें के गोटेगाव तहसील का है जहाँ एक डाक्टर लाकडाऊन के इन नियमों को दरकिनार कर शासन प्रशासन को ठेगा दिखा रहा है।

गोटेगाव बस स्टैंड पर इसका क्लीनिक जाकर देखिये जहाँ दर्जनों लोगों की भरमार आपको मिलेगी और लाकडाऊन के नियमों का खुला उल्लंघन। इसकी जानकारी गोटेगाव बीएमओ को दे दी गई है अब देखना है कि क्या कार्रवाई होती है।

कार्रवाई ना होने पर आप समझ ही जायेगें? आखिर क्या बात है जो कार्रवाई नहीं हुई।