अपना बैंक खाता चैक कीजिए कहीं पैसा तो गायब नहीं हो गया
नरसिहपुर ज़िले में बैंको मे हो रहे फर्जीवाडे की शिकायत अब लगातार सामने आ रही है।

पीड़ित के खाते से 50,000 रूपये निकाल लिये गये, जब इस मामले में बैंक मैनेजर से बात की गई तो उन्होंने मामले को संज्ञान में लेकर कार्रवाई की बात कही।
जी हाँ आपको खबर पढ़कर ताजुब हो रहा होगा।
मामला थाना स्टेशनगंज अंतर्गत ग्राम डांगीढाना का है जहाँ यूको बैंक की शाखा से पीड़ित यशवंत पटेल के खाते से बिना उसकी स्वीकृति के 50,000 निकाल लिये गये।

इस विषय में ग्रामीणों ने एक लिखित शिकायत कलेक्टर नरसिहपुर से की है जिसमें उन्होंने बैंक प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किये हैं एवं ग्रामीणों का कहना है कि लगातार बैंक वाले सर्वर का बहाना बनाकर काम टालते रहते हैं।
वही बैंक वाले पासबुक में एंट्री ना होना नेटवर्क की समस्या बता रहे हैं
सूत्रों से खबर है कि पीड़ित यशवंत पटेल को उसके रूपये वापस मिल चुके हैं। पर यह देखना होगा कि जिस कर्मचारी ने यह काम किया है उस पर क्या कार्रवाई होती है।